Pages

Thursday, 28 February 2013

सवाल-जवाब

सवाल : एक बार हाथ से चला गया यानि क्या.?
जवाब : समय, जीवन का वो पल जो अभी चल रहा है वह वापस कभी नही आता.!

सवाल : क्या खाने से इन्सान सुधरता है.?
जवाब : ठोकर खाने से.!

सवाल : ईश्वर अपने ह्रदय मेँ किस तरह छिपा है.?
जवाब : जिस तरह लकडी मेँ आग.!

सवाल : सुख के शत्रु कौन.?
जवाब : असंतोष, वहम और शंका.!

सवाल : कौन सी चीज खत्म नही होती.?
जवाब : आशा, त्‌ष्णा और वासना.!

सवाल : कौन किसी की भी परवाह नही करता.?
जवाब : बालक और पागल.!

सवाल : अंधकार मेँ हमको कौन सबसे तेजस्वी लगता है.?
जवाब : आने वाला कल.!

सवाल : दिल टुट गया हो तो क्या करना चाहिए.?
जवाब : आशा की मलमपट्टी बाँधने का.

सवाल : काका, पापा, भाई, बहन के होते हुए भी माँ कि जगह क्यु नही ले पाते है.?
जवाब : माँ का प्यार नि:स्वार्थ होता है इसलिए.!

सवाल : शुरवीर का पहला लक्षण कौनसा है.?
जवाब : "क्षमा".!

सवाल : इस दुनिया मेँ तरह- तरह के वाद है लेकिन सबसे बडा कौनसा है.?
जवाब : आर्शीवाद.!

सवाल : इन्सान पर कौनसा ग्रह सबसे खराब असर करता है.?
जवाब : पुर्वग्रह.!


सवाल : स्त्री का दिल अगर प्रेमी के लिए पवित्र शाला है तो पुरुष का दिल क्या
है.?
जवाब : "धर्मशाला".!

सवाल : बडी से बडी भुल कौनसी है.?
जवाब : कोई भी भुल हो जाने के बाद उसको सुधारना भुल जाना ही सबसे बडी भुल है.!

सवाल : यौवन क्या है.?
जवाब : यौवन एक ऐसा वन है, जिसमे जाने मेँ देर नही लगती.
सोचो कुछ और हो जाता है कुछ.!..

No comments:

Post a Comment